राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे़ एक दिवसीय प्रवास पर बुधवार को उदयपुर आएंगे। वे यहां पर बीएन विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसमें 90 पीएचडी धारकों को उपाधि, 47 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल एवं 2025 डिग्री अवार्ड की जाएगी। बागडे प्रातः 11.15 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेगे। एयरपोर्ट से सीधे भूपाल नोबल्स संस्थान के महाराणा प्रताप खेल मैदान पहुंचेगे जहां बीएन विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विशिष्ठ अतिथि पूर्व कुलपति एवं सलाहकार उच्च शिक्षा राज्यपाल प्रो. कैलाश सोडाणी होगे जबकि अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. एस.एस.सारंगदेवोत करेंगे। मंगलवार को शहर के प्रशासनिक अधिकारियों ने समारोह स्थल का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ ने बताया कि बागडे के संस्थान परिसर में पहुंचने पर राजस्थानी परम्परा के अनुसार भव्य स्वागत किया जाएगा। समारोह पूर्व बागडे संस्थान परिसर में बनी महाराणा भूपाल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। एनसीसी केडेट्स द्वारा बागडे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा। मंगलवार को अकादमिक प्रोसस का रिहर्सल किया गया। रजिस्ट्रार डा. एन.एन. सिंह ने बताया कि समारोह में 7 हजार से अधिक विद्या प्रचारिणी सभा कार्यकारिणी पदाधिकारी, सदस्य, विद्यार्थी एवं शहर के गणमान्य नागरिको की गरिमामय उपस्थिति में 90 पीएचडी धारकों को उपाधि, 47 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल एवं 2025 डिग्री अवार्ड की जाएगी।
डिग्री एवं गोल्ड मेडल धारक पुरूष काले कलर का बंद गले का जोधपुरी कोट व साफा एवं महिलाओं के लिए गुलाबी रंग का सलवार सूट या साडी ड्रेस कोड होगी।


