राज्यसभा में भी पास हुआ पेपर लीक संशोधन बिल:लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस, इडियट-अंधभक्त शब्द कहकर संसद का अपमान किया

पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया। अब ये बिल राष्ट्रपति के पास जाएगा। उनकी सहमति मिलते ही यह कानून बन जाएगा। बिल पर जब सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जवाब देने के लिए खड़े हुए, तब विपक्ष वॉकआउट कर गया था। केंद्रीय मंत्री ने इसे विपक्ष का गैर-जिम्मेदाराना रवैया बताया। सरकार ने कहा कि यह कानून केवल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि UPSC, कर्मचारी चयन आयोग, बैंकिंग और बाकी पब्लिक एग्जाम पर भी लागू होगा। इससे पहले राज्यसभा में चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। RJD सांसद मनोज झा ने NTA को खत्म करने की मांग करते हुए कहा कि इसे बंगाल की खाड़ी में फेंक दिया जाए। इधर, बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना ​​का नोटिस सौंपा है। अनुराग का आरोप है राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ असंसदीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। गंभीर और बेबुनियाद आरोप लगाए। संसद सत्र से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *