राज्यस्तरीय प्रतियोगिता से लौटी छात्राओं का स्वागत:उपखंड अधिकारी अमन चौधरी ने किया अभिनंदन, बढ़ाया मनोबल

सरमथुरा के पीएम श्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता से लौटी छात्राओं और उनके अभिभावकों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्थानीय उपखंड अधिकारी अमन चौधरी सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा। छात्राओं ने 69वीं राज्यस्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में भाग लिया था। यह उनकी पहली राज्यस्तरीय भागीदारी थी, जिसमें उन्होंने क्वालीफाइंग दौर में बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि, वे राष्ट्रीय स्तर की नॉकआउट प्रतियोगिता में सफल नहीं हो सकीं। इसके बावजूद, विद्यालय परिवार ने छात्राओं और उनके अभिभावकों का स्वागत एवं सम्मान कर उनका मनोबल बढ़ाया। उपखंड अधिकारी अमन चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। चौधरी ने छात्राओं और उनके अभिभावकों की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों का राज्य स्तर पर खेलना प्रशंसनीय है। उन्होंने अगली बार बेहतर लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी और हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर राज्यस्तरीय खिलाड़ी गुलशन जादौन, अक्षरा, खुशी, एलिजा, प्रीतम जादौन, खुशबू मीना, खुशबू जाटव, कोमल मीना, उनके अभिभावक और समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कंटेंट : नाहर सिंह चौहान सरमथुरा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *