रोपड़। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने शहीदी बुर्ज बाबा जुहार सिंह जी, गांव भैणी चौंता में नतमस्तक होकर महान शहीदों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की। गढ़ी ने कहा कि बाबा जुहार सिंह जी की अद्वितीय शहादत सिख इतिहास का एक बेमिसाल अध्याय है, जो हमें सत्य, धर्म और इंसाफ के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि ऐसी पवित्र स्थलों पर नतमस्तक होकर युवा पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने की आवश्यकता है। चेयरमैन गढ़ी ने अरदास करते हुए पंजाब की चढ़दी कला, भाईचारे की भलाई और सामाजिक एकता की कामना की। इस मौके पर उन्होंने सिंह साहिब जत्थेदार बाबा कुलविंदर सिंह 96वें करोड़ी और बाबा संतोष सिंह से मुलाकात कर विचार-विमर्श भी किया।


