कवर्धा| व्यापमं ने छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (सीजी-सेट)-2024 के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। व्यापमं ने उच्च शिक्षा संचालनालय के प्रस्ताव पर 21 जुलाई 2024 को इस परीक्षा कुल 19 विषय के लिए ली थी। इसके बाद मंगलवार को व्यापमं की वेबसाइट पर परिणाम घोषित किया गया। वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov .in पर सभी परीक्षार्थियों का परिणाम उपलब्ध है।


