भास्कर संवाददाता | चूरू राज्य सरकार ने नए वित्त वर्ष के बजट को लेकर आमजन से सुझाव मांगे है। आमजन 10 जनवरी तक बजट को लेकर सुझाव दे सकते हैं। राज्य सरकार ने इसके लिए वित्त विभाग के पोर्टल और क्यूआर कोड़ के जरिए सुझाव मांगे हैं। इसमें आमजन प्रदेश के विकास और विभिन्न योजनाओं को लेकर सीधे सरकार को सुझाव दे सकते हैं।


