राज्य में 4.60 लाख महिलाओं की हो चुकी है स्क्रीनिंग : डॉ. भारती

रांची | झारखंड में सबसे ज्यादा मामले मामले ओरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं। आईएमए वीमेंस डॉक्टर्स विंग द्वारा झारखंड में लगातार सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग और जागरूकता को लेकर काम किया जा रहा है। कैंसर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विंग की स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. भारती कश्यप ने राज्य भर की सहियाओं को प्रशिक्षण दिया। डॉ. भारती कश्यप ने बताया कि वीमेंस विंग 2014 से झारखंड के कोने-कोने में सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन की दिशा में कार्य कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के साथ 2021 में झारखंड मॉडल बनाकर अब तक 4.60 लाख प्रजनन क्षमता वाली ऐसी महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई है। अभियान के तहत गुआ में 1, गोईलकेरा में 2, टोंटो में 1, पाकुड़ में 8 और साहिबगंज में 1 महिला में कैंसर की पहचान हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *