रांची | भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश की संगठन पर्व सदस्यता अभियान के लिए हरमू स्थित प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को एक कार्यशाला आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप यादव ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओबीसी मोर्चा 5 लाख सदस्य बनाएगी। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि 15-16 दिसंबर को जिला कार्यशाला और 18-19 दिसंबर को सभी 515 कार्यशाला है। 22 दिसंबर से सदस्यता अभियान विधिवत शुरुआत होगी। 25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 सदस्य बनाना है। भाजपा को 59 लाख से अधिक सदस्य बनाना है।


