राज्य युवा उत्सव: इकतारा बैंड को सिल्वर, लोकगीत में संगीत कॉलेज को मिला गोल्ड

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा आयोजित राज्य युवा उत्सव-2025 का आयोजन इस साल राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में किया गया। उत्सव में प्रदेश के सभी जिलों से आए प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में सरगुजा संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए रॉक बैंड विधा में इकतारा द फ्यूजन बैंड ने शानदार प्रदर्शन किया और लगातार दूसरी बार द्वितीय स्थान प्राप्त कर शहर व जिले का नाम रोशन किया। रॉक बैंड विधा में इस साल लगभग 33 टीमों ने भाग लिया, जिनके बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद इकतारा द फ्यूजन बैंड ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। बैंड सदस्यों ने अपनी इस सफलता का श्रेय जिला प्रशासन और खेल व युवा कल्याण विभाग को देते हुए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं युवा महोत्सव 2025-26 अंतर्गत शासकीय नवीन संगीत महाविद्यालय अंबिकापुर के छात्र–छात्राओं ने प्रदर्शन किया। डॉ. मानक टंडन (व्याख्याता) के मार्गदर्शन में लोकगीत विधा में विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि में शिवम सोनी, अदिति श्रीवास्तव, आस्था जायसवाल, रोशनी सेन, शन्नो रावत, राधिका दास, रूपक महंत, सौरभ रावत, प्रवीन मानिकपुरी, महेश कुमार, हरेंद्र कुमार, छत्रपाल चौधरी, भावेश कुमार व प्रमोद रजवाड़े शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *