राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर दौड़े बूंदीवासी:कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन, खेल संकुल में लगाई प्रदर्शनी

बूंदी में गुरुवार को राज्य सरकार के एक साल पूरा होने पर रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। राज्य सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने की खुशी में जिले में विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत हुई है। राज्य सरकार के एक साल पूरा करने पर बूंदी में रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन किया गया। खेल संकुल से नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल और एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर विकसित राजस्थान का शुभारंभ किया। इस दौरान मैराथन दौड़ में मुख्य शिक्षा अधिकारी महावीर शर्मा, जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह, अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी ओम गोस्वामी, सहायक निदेशक धनराज मीणा, पूर्व जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र सिंह सोलंकी, एनसीसी, स्काउट गाइड, नर्सिंग सहित स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मैराथन दौड़ खेल संकुल से शुरू हुई। मैराथन अंबेडकर सर्किल, पुलिस कंट्रोल रूम, कोटा रोड से सर्किट हाउस चौराहा होते हुए वापस खेल संकुल में पहुंची, जहां मैराथन का समापन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *