राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर निकाली रैली:500 स्टूडेंट हुए शामिल, पर्यावरण संरक्षण और पेड़ लगाने की शपथ दिलाई

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को बूंदी में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस रैली को जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बूंदी से शुरू हुई। सिविल लाइन, अहिंसा सर्किल, कोटा रोड और इंदिरा मार्केट से होते हुए यह वापस पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के मैदान में समाप्त हुई। रैली के समापन पर प्रतिभागियों को पर्यावरण बचाने, उसे स्वच्छ रखने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान शहर की जनता को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। आमजन को संदेश दिया गया कि हमें अपने घर, जिले, राज्य और देश को स्वच्छ बनाए रखना है। साथ ही अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है ताकि आने वाली पीढ़ी स्वच्छ वायु में सांस ले सके। शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक धनराज मीणा ने बताया कि इस रैली में वन विभाग और जिला पर्यावरण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *