श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे जिले में 27 रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित करना और जिले के ब्लड बैंकों में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है। सहायक औषधि नियंत्रक अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि भामाशाह सुशील कुमार बिहाणी ऑडिटोरियम एसडी कॉलेज पीजी कॉलेज परिसर, जुबिन नर्सिंग कॉलेज, जल मंदिर समिति, लॉयंस क्लब ग्रेटर, विजय नगर केमिस्ट एसोसिएशन, हेल्पलाइन इंडिया फाउंडेशन, नारी चेतना समिति, जैन आईटीआई कॉलेज, एसएसजीसी राजकीय कॉलेज सूरतगढ़, मैत्री ब्लड बैंक सूरतगढ़ तथा इंदिरा ब्लड सेंटर रायसिंहनगर सहित कुल 27 स्थानों पर ये शिविर लगाए जाएंगे।


