इटखोरी| परोका कलना तालाब के पास बुधवार दोपहर बाद तकरीबन 2:30 बजे हल्की सी हवा चलने के कारण परती खेतों से गुजरी 11 हजार बोल्ट की तार आपस में टकराकर परती खेतों में गिर गया। जिससे जमीन में आग लग गया। संजोग यह था कि घटना के वक्त इन खेतों में कोई चरवाहा या पशु नहीं चर रहे थे। अन्यथा बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। राहगीर और आसपास के लोगों ने जब खेतों में बिजली तार गिरने से आग का धुआं देखे तो वे लोग सबसे पहले पावर हाउस फोन कर बिजली कटवाए। इसके बाद खेतों में लगे आग को किसी तरह पानी से बुझाए। बिजली कटने के बाद लोग आग पर काबू पाए। अन्यथा पास के खेतों में लगे गेहूं के फसल भी पूरी तरह से जलकर राख हो जाता। इस तरह ग्रामीणों की सूझबूझ से बहुत बड़ा खतरा टल गया। भास्कर न्यूज|कोडरमा झारखंड विधानसभा में बुधवार को कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने राज्य के बजट की चर्चा पर भाग लिया। साथ ही जन मुद्दों पर सवाल भी रखे। उन्होंने कोडरमा, डोमचांच और झुमरीतिलैया में पेयजल आपूर्ति में हो रही कठिनाई और पानी टंकी के अधूरे रहने के कारण बड़ी आबादी को पानी की आपूर्ति नहीं होने का सवाल उठाया। विधायक डॉ नीरा यादव ने सभी जगहों पर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो, इसकी मांग की। साथ ही कहा कि कोडरमा में जेजे कॉलेज से मेघातरी तक फोर लेन सड़क निर्माण के लिए वन विभाग का अनापत्ति पत्र नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ रहा है। जिले में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और यदि वह विभाग का अनापत्ति पत्र मिलता है तो फोर लेन सड़क बनने के बाद सड़क हादसों पर नियंत्रण हो सकेगा। राज्य के बजट पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के नियोजन पर कोई उपाय या चर्चा नहीं की गयी है। राज्य सरकार युवाओं को सिर्फ ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार अपनी नाकामियों का सारा ठीकरा केंद्र सरकार पर डालकर लोगों को भरमाने का काम कर रही है। पर झारखंड के लोग हकीकत जान रहे हैं। झारखंड की हेमंत सरकार ने कमल क्लब को बंद करवा दिया। इन्हें कमल फूल से नफरत है, जबकि इसपर मां लक्ष्मी विराजमान होती हैं। कमल क्लब की जगह सिध्दो कान्हो खेल क्लब की स्थापना की घोषणा की, पर हश्र क्या हुआ। इसी तरह छात्र छात्राओं के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना की घोषणा की गयी, पर कितनों को इसका लाभ मिल सका। उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार जनहित के मामलों पर चुप है, जनसवालों से भागती है और राज्य के वासियों को केंद्र से बकाए की झूठी बात कहकर भ्रम में डाल रही है। इस साल का बजट भी आगे की बजाय राज्य को पीछे ही ले जाएगा।


