राज्य सरकार विकास को गति दे रही, केंद्र ने राशि रोकी : मनोज

गढ़वा | झामुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज ठाकुर ने कहा कि भाजपा के छोट भैया नेता फंड का रोना रो रहे हैं। कंबल, कर्मचारियों का वेतन व ठेकेदारों को पैसा नहीं मिलने का रोना रो रहे हैं। जबकि कंबल वितरण के लिए जिला प्रशासन ने कंबल क्रय के लिए टेंडर निकाला है। वहीं जिले को तीन लाख रुपए शीतलहर से राहत के लिए जिला को राशि प्राप्त हो चुकी है। जो जरूरतमंद लोगों को शीतलहर से राहत दिलाने के लिए अलाव व्यवस्था और राहत सामग्री वितरण पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सात दिसंबर को भवनाथपुर के झामुमो विधायक अनंत प्रताप देव ने 4.26 करोड़ रुपए का पुल का शिलान्यास किया है। साथ ही अरबों रुपए का अभी तक भवनाथपुर विधानसभा में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया जा चुका है। गढ़वा विधानसभा के भाजपा विधायक अभी तक एक भी योजनाओं का शिलान्यास नहीं कर पा रहे हैं तो इसमें हेमंत सरकार कहां दोषी है। गढ़वा विधानसभा में गढ़वा विधायक योजना का लाभ लेना ही नहीं चाहते हैं व क्षेत्र का विकास करना ही नहीं चाहते हैं। आए दिन हेमंत सरकार बेरोजगारों को नौकरी देने का काम रही है। राज्य वासी हेमंत सोरेन सरकार के कुशल कार्य से काफी खुश है। वहीं केन्द्र सरकार ने मनरेगा, जल जीवन मिशन, किसानों को मिलने वाला खाद-बीज, स्कूल स्वास्थ्य बाल विकास परियोजनाओं की राशि बंद कर दिया है। जिससे राज्य की विकास को अवरुद्ध करने का पूरा प्रयास किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *