राज्य सेवा परीक्षा के सफल अभ्यर्थी हुए सम्मानित:कलेक्टर महोबे बोले- जांजगीर-चांपा के युवाओं को आपकी सफलता से मिलेगी प्रेरणा

जांजगीर-चांपा जिले में छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2024 में चयनित अभ्यर्थियों को कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सम्मानित किया। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है, और उन्हें अब यूपीएससी की तैयारी के लिए और मजबूती से आगे बढ़ना चाहिए। यह सम्मान समारोह जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने चयनित युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रशासन हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। कलेक्टर ने अधिकारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक पद के लिए सिद्धांत दुबे, नायब तहसीलदार पद के लिए रंतिदेव राठौर, सीडीपीओ पद के लिए आर्यन राठौर, अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी पद के लिए सागर और अंकित तिवारी, राज्य कर निरीक्षक पद के लिए नरेन्द्र देवांगन, सहायक संचालक वित्त पद के लिए रोशन ओग्रे, तथा आबकारी उप निरीक्षक पद के लिए गुलशन कुमार को कलेक्टर ने मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं भी दी गईं। समारोह में अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, सहायक संचालक जनसंपर्क जरीफ खान, तथा जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *