राज्य स्तरीय ‘अर्थमेटिक जीनियस प्रतियोगिता’ जयपुर में संपन्न:25 हजार बच्चों ने लिया भाग

जयपुर के रुक्मणी बिरला मॉडर्न हाई स्कूल में सिप एकेडमी की ओर से सोमवार को राज्य स्तरीय ‘अर्थमेटिक जीनियस प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों में ग​णित के प्रति रूझान को बढ़ाना था। राजस्थान की स्टेट हेड विजेता शांगरी ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले स्कूल राउंड में प्रदेश भर से आए 25 हजार बच्चों ने भाग लिया, जिसमें से प्रत्येक शहर में इंटर-स्कूल राउंड आयोजित कर 1,200 बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। कक्षा 1 से 5 तक के प्रतियोगिता विजेता बच्चों को प्रत्येक कक्षा में क्रमशः 10 हजार रुपए, 7 हजार रुपए और 5 हजार रुपए और मेडल्स पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। सिप एकेडमी के एरिया हेड संदीप शर्मा ने बताया कि राजस्थान में ‘चैंपियन स्कूल’ का अवॉर्ड वॉरेन एकेडमी स्कूल को दिया गया, जिसमें उन्हें ट्रॉफी और 15 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने 10 मिनट में 200 गणितीय सवाल हल कर अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *