भास्कर न्यूज | हतबंध शासकीय दाऊ कल्याण सिंह महाविद्यालय बलौदा बाजार में राष्ट्रीय सेवा योजना का राज्य स्तरीय सात दिवसीय आवासीय शिविर का समापन राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की उपस्थिति में हुआ। उक्त शिविर में हथबंद स्कूल से राष्ट्रीय सेवा योजना की दल नायिका मीनाक्षी कोसले एवं दल नायक दीपक कुशवाहा को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना हथबंद के कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार त्रिवेदी को एन एस एस के राज्य अधिकारी नीता बाजपेई ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। त्रिवेदी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के दौरान किए गए सभी क्रिया कलापों को समाज सेवा के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों की बैठक आयोजित कर समाज में प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया गया।


