राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता:जोधपुर के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण सहित 6 पदक जीते

– खुशबू सोलंकी ने अपनी प्रतिभा के दम पर हासिल किया स्वर्ण पदक दौसा के बांदीकुई में आयोजित राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जोधपुर के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण सहित कुल 6 पदक अपने नाम किए हैं। जोधपुर जिला पॉवर लिफ्टिंग संघ के सचिव मनोहर सिंह ने बताया कि 13वीं राज्य स्तरीय क्लासिक ‘सीनियर’ पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2 फरवरी को बांदीकुई में आयोजित हुई। इसमें महिला वर्ग की प्रतियोगिता में 63 किलोग्राम वर्ग में जोधपुर की खुशबू सोलंकी ने स्वर्ण पदक, 76 किलो वर्ग में वर्षिता परिहार ने रजत पदक, 84 किलो वर्ग में पूजा जाया ने कांस्य पदक और मनीषा प्रजापत ने भी कांस्य पदक हासिल किया। इसी तरह, पुरुष वर्ग के 66 किलो वर्ग में अभिषेक सांखला ने कांस्य तथा 93 किलो वर्ग में देवेंद्र सांचोरा ने रजत पदक अपने नाम कर लिया। इन सभी खिलाड़ियों के जोधपुर पहुंचने पर स्थानीय संघ की ओर से सचिव सांखला, राजाराम शर्मा व उमेश सांखला ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *