राज्य स्तरीय रोजगार मेला 29 से, साक्षात्कार 30 जनवरी को

भास्कर न्यूज | बालोद छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 29, 30 एवं 31 जनवरी को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र के तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों में लगभग 15 हजार पदों के लिए चयन के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। बालोद जिले के आवेदकों का साक्षात्कार 30 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। मेले में भाग लेने सभी आवेदकों का ई- रोजगार पोर्टल (e-rojgar. cg.gov.in) पर रोजगार पंजीयन और मेला पंजीयन अनिवार्य है। वर्ष 2024 से पूर्व पंजीकृत आवेदक अपने आधार नंबर को पोर्टल पर अपडेट कर सकते हैं; बिना आधार अपडेट किए हुए आवेदक मेले में भाग नहीं ले सकेंगे। बालोद जिले से कुल 3,576 आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, जिनमें से 1,267 आवेदकों ने प्रोफाइल पूरी नहीं की है। ऐसे आवेदकों को अपनी प्रोफाइल जल्द से जल्द पूर्ण करने कहा है। आवेदकों को साक्षात्कार में सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *