भास्कर न्यूज | जांजगीर छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 29 से 31 जनवरी 2026 तक शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में निजी क्षेत्र के तकनीकी और गैर-तकनीकी लगभग 15 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के 3,168 युवाओं ने अब तक अपना पंजीयन कराया है। इन युवाओं का साक्षात्कार 30 जनवरी 2026 को लिया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों का ऑनलाइन पोर्टल erojgar. cg. gov. in पर रोजगार पंजीयन और मेला पंजीयन कराना अनिवार्य है। जिन युवाओं ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, वे जल्द पोर्टल पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने युवाओं से अपील की है कि वे 30 जनवरी 2026 को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पहचान पत्र के साथ निर्धारित स्थल पर समय पर उपस्थित रहें।


