जयपुर | बनीपार्क क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित 52वीं राज्य स्तरीय शर्मा-माथुर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 19 जनवरी से किया जा रहा है। इसमें जयपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा पंजीकृत सभी प्रमुख टीमें हिस्सा लेंगी। पिछली विजेता टीम जयपुर ब्लूज़, उपविजेता अरावली क्रिकेट एकेडमी, सेमीफाइनलिस्ट राजस्थान यूथ व एस.जे. स्कूल क्रिकेट एकेडमी, चम्बल स्पोर्ट्स, नीरजा मोदी सहित जयपुर की ए व बी डिवीजन सहित सभी प्रमुख टीमें व एकेडमियां भाग लेंगी। इसके अतिरिक्त राजस्थान के अन्य जिलों की टीम या क्लब भी पूर्व की तरह भाग लेंगे। प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी। प्रतियोगिता के सभी मैच 40-40 ओवर के होंगे। इसमें विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व व्यक्तिगत पुरस्कार तथा हर मैच में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार भी दिया जाएगा। इच्छुक टीमें 16 जनवरी तक एंट्री दे सकती हैं।


