राज्य स्तरीय शिविर में स्वयंसेवक ने भाग लिया

देवरीबंगला| राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का आयोजन बलौदाबाजार में किया गया। इसमें बालोद जिले की चार सीटों में से एक सीट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेरथाबाजार के स्वयंसेवक खिलेश कुमार को मिली। शिविर में खिलेश कुमार ने अन्य स्वयंसेवकों के साथ स्व-अनुशासन, समय प्रबंधन और समूह कार्य में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य एनएस मानकर एवं कार्यक्रम अधिकारी एस. हरिनखेड़े ने शिविर संचालन में पूर्ण सहयोग दिया। जिला संगठक डॉ. लीना साहू ने भी स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *