राठौड़ के समर्थक बोले-हमारी जाति को गाली दी:ग्रेनाइट एसोसिएशन चुनाव में आमने-सामने हुए समर्थक; बोले- इनके साथ व्यापार नहीं करेंगे

जालोर जिले के सबसे बड़े ग्रेनाइट एसोसिएशन के चुनाव परिणाम सोमवार को आ गए है। इसमें रामकिशन रणवां ने पूर्व अध्यक्ष रहे लाल सिंह राठौड़ को हराते हुए जीत हासिल की है। इधर, जैसे ही रामकिशन रणवां के जीत की घोषणा हुई राठौड़ के समर्थकों ने मतगणना सेंटर में घुसने की कोशिश की। इस दौरान दोनों के समर्थक आमने-सामने हो गए। ऐसे में पुलिस से भी उलझ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि राठौड़ के समर्थकों ने आरोप लगाया कि रणवां के समर्थकों ने हमारी जाति को लेकर ललकारा है। ऐसे में अब हम इनके समाज के साथ व्यापार नहीं करेंगे। वहीं राठाैड़ ने आपत्ति दर्ज कराई और दोबारा काउंटिंग की। आरोप लगाया कि फर्जी वोटर्स की लिस्ट जारी की गई है। इससे पूर्व रामकिशन रणवां ने 73 वोट से जीत हासिल की है। लाल सिंह को 474 वोट मिले थे। जबकि रामकिशन रणवां को 547 वोट मिले। वे लगातार पहले राउंड से बढ़त लिए हुए थे। फोटो में देखें कैसे बढ़ा विवाद… पहले राउंड से लिए हुए थे बढ़त इधर, रामकिशन पहले राउंड से लगातार बढ़त ​हासिल करते हुए आगे चल रहे थे। दरअसल, एसोसिएशन के चुनाव को लेकर रविवार को मतदान हुआ था। सोमवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई थी। रामकिशन रणवां ने 73 वोट से जीत हासिल की है। लाल सिंह को 474 वोट मिले थे। जबकि रामकिशन रणवां को 547 वोट मिले। वे लगातार पहले राउंड से बढ़त लिए हुए थे। चौथे राउंड में रामकिशन राणवां 55 वोट से आगे चल रहे थे। चौथे राउंड में लाल सिंह राठौड़ को 371 और राम किशन सिंह रणवां 426 वोट मिले थे। चुनाव कमेटी के सहयोजक राजेन्द्र मेहता ने बताया कि रविवार को सुबह 8 से 5 बजे तक शांतिपूर्ण मतदान हुआ। इस दौरान कुल 1032 में से 1025 मतदाताओं ने वोट दिया था। अब सोमवार को सुबह 8 बजने के साथ ग्रेनाइट एसोसिएशन भवन में मतगणना शुरू की गई। परिणाम को जानने के लिए मतगणना स्थल पर दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी है। राउंड वार जानें…किसे कितने वोट मिले…
पैनल नंबर-1 लालसिंह राठौड़ पैनल नंबर-2 रामकिशन रणवां

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *