राणा ग्रुप की 3 शुगर मिलों-डिस्टलरी पर आयकर छापे:पंजाब के कपूरथला से कांग्रेस के विधायक है राणा गुरजीत सिंह; मुरादाबाद-रामपुर में तड़के पड़े छापे

पंजाब के कपूरथला से कांग्रेस के विधायक और कारोबारी राणा गुरजीत सिंह की तीन शुगर मिलों और डिस्टलरी पर आयकर विभाग की टीम ने छापे मारे हैं। ये छापे शुक्रवार को तड़के करीब 3 बजे राणा ग्रुप की मुरादाबाद और रामपुर में स्थित शुगर मिलों और डिस्टलरी पर एक साथ पड़े हैं। दिल्ली से आयकर टीम ने इन परिसरों को पूरी तरह से सील कर दिया है। दिल्ली से पहुंची आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को तड़के करीब 5 बजे मुरादाबाद में राणा ग्रुप की बेलवाड़ा और बिलारी में स्थित शुगर मिलों पर छापे मारे। ठीक इसी वक्त रामपुर में में शाहबाद स्थित राणा ग्रुप की शुगर मिल पर भी आयकर की टीम ने छापा मारा है। बिलारी शुगर मिल कैंपस में राणा ग्रुप की डिस्टलरी पर भी आयकर की टीम ने छापा मारा है। आयकर विभाग की टीमों ने तीनों ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। टीम ने यहां मौजूद मिले लोगों के मोबाइल फोन बंद कराकर अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद टीम ने यहां दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। आयकर टीमों ने बेलवाड़ा और बिलारी में डिस्टलरी के स्टाफ को बाहर निकालकर पूरे परिसर को सील कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *