रातू| रातू तथा आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को ईद उल अजहा शांति पूर्वक मनाया गया। सुबह ईद उल अजहा के मौके पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने सिमलिया, फुटकलटोली, हुरहुरी, भोंडा टंगरा, परहेपाट, जाडी, बानापीडी, कन्नौज, पुरियो, काठीटांड़, ईदगाह टंगरा की मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की। नमाज के दौरान सभी लोगों ने अपने परिवार सहित देश की उन्नति व अमन चैन की दुआ की। नमाज अदा के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। बकरीद को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद था। एहतियात के तौर पर मस्जिद और ईदगाहों पर पुलिस बल तैनात था। डीएसपी मुख्यालय-2 अरविंद कुमार, रातू थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राम नारायण सिंह स्वयं गश्त करते हुए पूरे क्षेत्र की जानकारी ले रहे थे। सुरक्षा को लेकर चौक-चौराहों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।