रातू|थाना क्षेत्र के एनएच 39 स्थित टाउन घर के आगे मंगलवार की सुबह करीब चार बजे अवैध खनन किया बालू लदे ट्रैक्टर (जेएच 13जी 6362) को एक मारूति कार (जेएच 01 सीएस 1731) ने टक्कर मार दी। इस घटना में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार चालक व कार में सवार अन्य लोग एयरबैग खुलने की वजह से बच गए। कार में पीछे बैठे लोगों को हल्की चोटें आई, जिन्हें इलाज के लिए सीएससी, रातू भेजा गया। बताया जा रहा है कि कार चालक को झपकी आ गई थी, जिसके कारण दुर्घटना हो गई। इधर, दुर्घटना की सूचना पर रातू थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों वाहनो को जब्त कर लिया था।


