रातू | झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वावधान में गुरुवार को फुटकल टोली पंचायत भवन में एक दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर व एलएडीसी सहायक शिवानी सिंह ने नालसा वीर परिवार योजना-2025 के मुख्य उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों व उनके परिवारजनों को निःशुल्क विधिक सहायता, साथी, डॉन, जागृति, आशा व संवाद योजनाओं पर चर्चा की। डालसा के पीएलवी पुष्पलता देवी ने ‘जागृति’ योजना के तहत बाल विवाह, डायन प्रथा, दहेज प्रथा, बाल श्रम, नशा, अनाथ बच्चों से संबंधित, स्पॉन्सरसीप योजना, सड़क दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा, असंगठित मजदूर के सुरक्षा से संबंधित विधिक जानकारी देते हुए 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। पीएलवी नेहा तिर्की, प्रीतम सक्सेना, सुनीता देवी व सुजिता देवी ने वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन की जानकारी दी। पीएलवी अफरोज व निशांत निश्चल ने बाल विवाह, श्रम व डायन बिसाही पर प्रकाश डाला।


