रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, पहला मैच कानीवाड़ा बालाजी टीम जीती

भास्कर न्यूज | जालोर शहर के आहोर रोड स्थित सीनियर सैकंडरी स्कूल में शनिवार रात्रि को 6 दिवसीय जाबालीपुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में आहोर, भीनमाल, बागरा, बिशनगढ़, सायला से कुल 32 टीमें भाग ले रही है। वहीं प्रतियोगिता का समापन 9 जनवरी को होगा, इस दौरान तीन मैच-2 सेमीफाइनल और 1 फाइनल मैच होगा। विक्रमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि शनिवार रात को प्रतियोगिता का उद्घाटन शेरनाथ महाराज के सान्निध्य में किया गया। इस दौरान अतिथि के रूप में विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, अभिषेक जोशी, गजेंद्र सिंह सिसोदिया और डॉ. समीर मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल खेल भावना को बढ़ावा मिलता है बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने का एक मंच भी प्रदान करता है। उद्घाटन के बाद जाबालीपुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता की पहली रात 2 मैच हुए। इस दौरान सुरेश सोलंकी, सुरेश सिंह, हैप्पी सिंह, दिव्यप्रकाश गोयल, राकेश माली, डॉ. गौरव गहलोत, मदन सुथार, जाहिद खान, मुकेश मीणा, निशांत शर्मा, लेहराराम सुंदेशा, वीरेंद्र सिंह, सुदर्शन व्यास, राहुल सोनी, पृथ्वीराज सिंह, भरत सुंदेशा, सुरेंद्र सिंह, नाहिद अली, प्रशांत, नितिन, राजू चौधरी, तरुण सिद्धावत, दिनेश कृपलानी, आरिफ खोखर समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। पहले दिन कानीवाड़ा और कोलर ने जीते मैच : प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले हुए। जिसमें पहला मैच कानीवाड़ा बालाजी टीम और अरावली वॉरियर के बीच हुआ। जिसमें कानीवाड़ा बालाजी टीम ने 38 रन से जीत हासिल की। इसके बाद दूसरा मैच कोलर और बिशनगढ़ के बीच में खेला गया। जिसमें कोलर की टीम 33 रन से विजेता रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *