चतरा | स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत भाजपा चतरा ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सदर प्रखंड क्षेत्र के दरियातु पंचायत भवन में आयोजित की गई। जिसका नेतृत्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह उर्फ गुड्डू कर रहे थे। रक्तदान शिविर में मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह, समाजसेवी उदय कुमार वर्मा, भवानी राय सहित 14 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर में रेड क्रॉस सोसाईटी के सचिव धर्मेंद्र पाठक, एमपीडब्ल्यू रत्नेश कुमार, निर्भय कुमार, लैब तकनीशियन विजय कुमार, सुमन कुमारी, जीएनएम मधुलता कुमारी, सुप्रिया कुमारी, जयंती कुमारी के अलावा भाजपा मंडल के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। चतरा | दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर प्रखंड के नावाडीह पंचायत मुख्यालय में जिला स्तरीय हिंदुस्तान नाइट बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। रात्रि बॉलीबॉल टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन 23 सितंबर को किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष समाजसेवी रामचंद्र दांगी ने बताया कि स्थानीय युवाओं को सही प्लेटफार्म देने और छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। टूर्नामेंट में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पर रहीे वाली टीमों को नगद प्रोत्साहन और पुरस्कार दिया जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजन में विशाल कुमार, पवन, गौरव कुमार, सचिन कुमार, निशान, सत्यम, अनीश, विश्वजीत और प्रिंस योगदान दे रहे हैं। चतरा | जिले के सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के बेलगड्ढा गांव में बीते कुछ दिन पहले वज्रपात की घटना में जयंती कुमारी की मौत हो गई थी। मृतका के असमय निधन से पूरा परिवार शोक और संकट में डूब गया है। घटना की सूचना मिलने पर चतरा सांसद कालीचरण सिंह सोमवार की सुबह बेलगड्ढा गांव पहुंचे। उन्होंने मृतका के पति रोहन साहु, जयंती कुमारी सहित परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सांसद ने निजी कोष से मृतका के परिजनों को दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। सांसद ने कहा कि इस विपत्ति की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकारी स्तर से भी मदद सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जायेगा।बताते चलें कि घटना के बाद से परिजन अब तक किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता से वंचित हैं। ऐसे में सांसद द्वारा दी गई आर्थिक मदद से मृतका के परिजनों की आंखों में राहत और कृतज्ञता के भाव साफ झलक रहे थे। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह,मुखिया नरेश साहू, उप प्रमुख दामोदर गोप ,भाजपा नेता शुभम् सोनी, अमित साहु सहित अन्य लोग मौजूद थे।


