अमृतसर | शुक्रवार को दिन का पारा 24.4 डिग्री और रात का 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। रात के पारे में 0.7 डिग्री की आंशिक बढ़ौतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 26 नवंबर तक दिन और रात दोनों तापमान में लगातार गिरावट आएगी। अनुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिन का पारा 22-23 डिग्री जबकि रात का 8-9 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, माह के अंत तक दिन में सुबह-शाम ठंड और धुंध जोर पकड़ेगी।


