रात का पारा 3 डिग्री चढ़कर 12 पर पहुंचा:सागर में 48 घंटे बाद फिर बढ़ेगी ठंड, कोहरे के आसार

सागर में जनवरी के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले कुछ दिनों से जारी शीतलहर और कड़ाके की ठंड से लोगों को बड़ी राहत मिली है। पिछले 24 घंटों के भीतर जिले के न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्तमान में शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। रविवार सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज धूप खिलने से ठंड का असर कम हुआ है। हवा का रुख बदलने से कम हुई नमी मौसम विभाग के अनुसार, हवा के रुख में आए बदलाव के कारण वातावरण से नमी तेजी से कम हो रही है। सप्ताह की शुरुआत में जहां सुबह के समय नमी का स्तर 97% था, वहीं शनिवार को यह गिरकर 63% रह गया। नमी कम होने और आसमान साफ होने के कारण तेज धूप खिल रही है। रविवार को दिन चढ़ने के साथ धूप में तल्खी बढ़ती गई, जिससे लोगों को कंपकंपा देने वाली ठंड से राहत मिली। अगले हफ्ते 3-4 डिग्री गिरेगा पारा मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेक छलोत्रे ने बताया कि वर्तमान में हवा का रुख बदलने और एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर के कारण तापमान में यह उछाल आया है। अगले 48 घंटों तक तापमान में स्थिरता बनी रह सकती है। लेकिन इसके बाद उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं का दौर एक बार फिर शुरू होगा। अगले हफ्ते की शुरुआत से न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। सागर के तापमान में स्थिति…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *