अमृतसर | 24 घंटे में दिन का पारा स्थिर रहा तो रात वाला 1.5 डिग्री बढ़ा। इस दौरान हल्की धुंध होने के कारण सर्दी भी रही। फिलहाल आगे पारा बढ़त पर रहेगा मगर सर्दी का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिन का पारा 19.3 और रात का 6.2 डिग्री रहा जो शनिवार को उक्त क्रम में 19.3 और 4.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिन का पारा 18 और रात का 6 डिग्री के आसपास रहेगा।


