रात में 35 हजार रुपए लूटे, डंडे से हमला, केस दर्ज

रांची | लोअर बाजार थाना क्षेत्र में कारोबारी फैयाज आलम के साथ लूट और मारपीट की वारदात हुई। फैयाज आलम ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी व अन्य के साथ रिश्तेदार शाहिद वकील के घर जा रहे थे। तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज की और धमकी दी कि जितना पैसा है निकालो, नहीं तो जान से मार देंगे। फैयाज के पास कारोबार का ₹35,490 था, जिसे आरोपियों ने लूट लिया। विरोध करने पर सभी ने डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में फैयाज, उनकी पत्नी आफरीन, शाह फहद और वीरू घायल हो गए। फैयाज ने बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। ये लोग पहले भी उनके मामा की बेटी और परिवार के साथ छेड़खानी कर चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *