रात से लापता व्यक्ति का शव सुबह कुएं से मिला:चेहरे पर चोट के निशान, हत्या की आशंका; परिजन रातभर करते रहे तलाश

गिरिडीह जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र के बैरिया नवाहार गांव में गुरुवार सुबह एक कुएं से 45 वर्षीय रामजी राय का शव मिला है। रामजी राय बुधवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद अचानक लापता हो गया था। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह ग्रामीणों के साथ मिलकर आसपास खोजबीन की गई। घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पुराने कुएं में उसका शव दिखाई दिया। जताई जा रही आशंका सूचना मिलते ही हिरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की भाभी पिंकी देवी ने बताया कि बुधवार रात दस बजे उन्हें मृतक के घर से अचानक लापता होने की जानकारी मिली। इसके बाद वे पूरे गांव में उसकी खोज करने लगे। रातभर जब मृतक नहीं मिला और न ही घर लौटकर आया, तो सुबह सभी ग्रामीणों के साथ मिलकर कुएं में खोजबीन की गई। इसके बाद उन्हें कुएं में शव डूबा हुआ मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *