रात होते ही बालोद में भालू की दस्तक VIDEO:ग्रामीण बोले- वृद्ध भालू खेत-खलिहान और बाड़ी में ढूंढता है भोजन; वन विभाग ने कहा-अलर्ट रहें

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक के ग्राम नारागांव में एक भालू पिछले एक साल से रात के अंधेरे में नजर आ रहा है। यह खेत-खलिहान और सब्जी बाड़ियों में भोजन की तलाश करता रहता है। गांव के उप सरपंच जगन्नाथ साहू ने बताया कि नारागांव जंगलों से घिरा हुआ है। जहां अक्सर जंगली जानवर दिख जाते हैं। लेकिन यह भालू बीते एक वर्ष से लगातार गांव में आ रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि यह उम्रदराज हो चुका है और शिकार करने में असक्षम होने के कारण गांव में भोजन की तलाश करता है। कई बार रात में अचानक यह ग्रामीणों के सामने आ जाता है। जिससे गांव में दहशत का माहौल बना रहता है। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि भालू के पास न जाएं और सतर्क रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *