लुधियाना| गोविंद गोधाम में 31 अगस्त को श्री राधा अष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। अशोक धवन और सुंदर दास धमीजा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लंगर, दर्शन, छबील, जोड़ा घर और पार्किंग के लिए सेवक टीमें बनाई गईं। कार्यक्रम में श्री राधा रानी के चरण दर्शन और फूल बंगला उत्सव होगा। आयोजन श्री गोविंद गोधाम सेवक एवं श्री राधा रानी फूल बंगला उत्सव कमेटी की ओर से किया जा रहा है। श्रद्धालुओं में उत्सव को लेकर उत्सुकता है। अशोक धवन ने कहा कि राधा अष्टमी के दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से प्रकाशित होता है और किशोरी जू की कृपा पाने के लिए श्रद्धालु गोधाम अवश्य आएं। तैयारियों में मनोहर वर्मा, वरिन्दर गुप्ता, राजू, सोनी वालिया, प्रवीण मुकीम, रमण अग्रवाल, राज वर्मा, अभिषेक सिंगला, वीके पुरी और शाम लाल कपूर मौजूद रहे। गोविंद गोधाम में राधा अष्टमी उत्सव के लिए की मीटिंग में सदस्य।


