भीलवाड़ा | राधा कृष्ण मंदिर कमला विहार का 8वां पाटोत्सव 22 जनवरी को मनाया जाएगा। पाटोत्सव कार्यक्रम सुबह 9 बजे प्रारंभ होगा। इस अवसर पर कमला विहार, कमला हाइट्स, कमला क्रिस्टल, कमला बुटीक, कमला पाम, कमला विस्तार, आदर्श नगर, केसरिया पारस, केसर कुंज, पारस कुंज एवं गोविंदम रेजिडेंसी सहित आसपास की सभी कॉलोनियों के भक्तों को सपरिवार आमंत्रित किया है। सुबह 10 से 11 बजे तक अभिषेक, 11 से 12:30 बजे तक हवन, पूर्णाहुति एवं महाआरती होगी। इसके बाद दोपहर 1 से 3 बजे तक भोजन प्रसादी होगी। पाटोत्सव की पूर्व संध्या पर राधा मंडल की मनोरमा गुप्ता, सुनंदा शर्मा, सारिका शर्मा, अर्चना साहनी, ललिता राठी, पार्वती पटवारी, लीला चेचानी, पुष्पेंद्र सिंह, रूबी चौधरी और चंदा सोनी ने भजन कीर्तन किए।


