राधा ग्रुप इंस्टीट्यूशन के वार्षिक उत्सव में दी प्रस्तुति:डांस, ड्रामा और संगीत से जुड़ी परफॉर्मेंस ने बटोरी तालियां, बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

आगरा-गोनेर रोड स्थित राधा ग्रुप इंस्टीट्यूशन ने अपना 24वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य, नाटक एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। संस्थान के चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने बताया कि राधा ग्रुप इंस्टीट्यूशन पिछले 24 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहा है। खेलकूद में भी छात्रों ने संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र आर्यन शर्मा, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है, अब स्विट्जरलैंड में होने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संस्थान की उपलब्धियों की सराहना की। वार्षिक उत्सव के सफल आयोजन के साथ ही संस्थान ने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के अपने संकल्प को दोहराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *