राधे-राधे के सुरों में डूबा दत्त मंदिर परिसर, झूमे भक्त

भास्कर संवाददाता | सागर लक्ष्मीपुरा चंपाबाग स्थित श्रीदत्त मंदिर में भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। श्री देव गोपाल लालजी मंदिर के गोपाल कृष्ण बंधुओं द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में राधे-राधे मंडल की सुरमई प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। राधा-कृष्ण के भजनों से सजी महफिल रात लगभग 1 बजे तक चलती रही। इसमें भक्त झूमते, गुनगुनाते और नृत्य करते नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत राधिका गोरी से बिरज की छोरी से… भजन से हुई, जिसे सुनकर महिलाएं भक्ति भाव में डूबकर नृत्य करने लगीं। इसके बाद करके इशारो बुलाई गई रे… जैसे सुरमई भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समाजसेवी डॉ. सुरेशचंद्र रावत ने सुख के सब साथी… भजन प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। भाजपा नेता रिशांक तिवारी ने भी राधा रानी के भजन पर सुर-ताल मिलाकर श्रोताओं से खूब प्रशंसा पाई। दत्त मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी विनीत देव ने भक्ति गीत सुनाकर तालियां बटोरीं। इस दौरान देव बंधुओं ने शुक्रवार से शुरू होने वाले दत्तात्रेय जयंती कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के बीच पत्रकार विपिन दुबे के नेतृत्व में समाजसेवा, स्वच्छता और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इनमें मिशन संतोष क्रांति संस्था के संस्थापक कृष्णकांत बक्शी, रिशांक तिवारी, परशुराम बोर्ड अध्यक्ष मधुसूदन खेमरिया, समाजसेवी डॉ. सुरेशचंद रावत, सुरेश मोहनानी तथा मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत शामिल हैं। कार्यक्रम में सुनील देव, डॉ. लक्ष्मी ठाकुर, निवेदिता रत्नाकर, एकता खेमरिया, रेखा बक्शी, कल्पना दुबे, डिप्टी जेलर पंकज कुशवाहा व सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *