भास्कर न्यूज | जालंधर ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के सहयोग से असम चेस एसोसिएशन की ओर से गुवाहाटी में ओपन 14वीं नेशनल स्कूल्स चेस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में जालंधर के मेयर वर्ल्ड स्कूल में कक्षा पांचवीं की 10 वर्षीय छात्रा राध्या मल्होत्रा ने भाग लिया। उसने अंडर-11 बालिका वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 9 में से 7 पॉइंट हासिल कर पोजीशन प्रताप की। वह अंडर-11 और अंडर-17 बालिका वर्ग में पंजाब राज्य की चैंपियन हैं। उन्होंने जून–जुलाई 2025 में जॉर्जिया के बाटुमी में आयोजित फिडे वर्ल्ड कप 2025 में अंडर-10 बालिका वर्ग में, दिसंबर 2024 में पुणे में आयोजित 37वीं अंडर-9 राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया था।


