भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम रानीतराई में पिछले तीन दिन से डायरिया के एक भी मरीज नहीं मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इसके पहले उल्टी, दस्त के मरीज मिले थे। ग्रामीणों के अनुसार 15 लोग बीमार हुए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ 5 लोगों को डायरिया होने की पुष्टि की है। वर्तमान मंे सभी स्वस्थ हो चुके है। डायरिया फैलने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है क्योंकि स्वास्थ्य विभाग के अफसर गंदा पानी को वजह नहीं बता रहे है। ऐसे में पीएचई टीम ने जांच के लिए पानी का 7 सैंपल लिया है। पीएचई के ईई सागर वर्मा ने बताया कि लैब में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि पानी में बैक्टीरिया था कि नहीं? गंदा पानी की वजह से डायरिया फैलने की संभावना कम है क्योंकि कम लोगों को उल्टी-दस्त हुआ था।


