रानीतराई में बच्चों को खिलाई खीर-पूड़ी

देवरीबंगला| शासकीय प्राथमिक शाला रानीतराई (रोड) संकुल केंद्र टटेंगा में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक इंदलराम साहू द्वारा बच्चों को खीर, पूड़ी एवं भजिया खिलाकर न्योता भोज कराया गया। पूर्व सरपंच उर्मिला साहू ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन से ही परीक्षा में सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे घर पर बच्चों से नियमित रूप से होमवर्क कराएं एवं पढ़ाई में सहयोग करें। न्योता भोज कार्यक्रम में शाला के प्रधानपाठक निशा नेताम, डामेश्वरी देशमुख, प्रेमा साहू सहित शाला विकास समिति के अध्यक्ष मोहन साहू, उपाध्यक्ष सुषमा पटेल, सदस्य खिलेश्वरी निर्मलकर, मिथलेश यादव, दीप्ती निर्मलकर एवं हेमिन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *