भास्कर न्यूज| दुमका ,दुमका के रानीश्वर थाना के भोड़ावाली गांव में शनिवार को तालाब में डूब जाने से 17 साल के रसिक सोरेन की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया, लेकिन स्वजन के अनुरोध पर पोस्टमार्टम नहीं कराया। बताया जाता है कि रसिक रोज की तरह सुबह नहाने के लिए तालाब पर गया था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर खोजबीन शुरू की। इसी क्रम में तालाब के किनारे उसके कपड़े देखकर अनहोनी की शंका जताई। गांव के लोगों ने तालाब में खोजबीन करने के बाद शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पेर पहुंची और शव कब्जे में लिया। स्वजन द्वारा किसी तरह की शंका व्यक्त नहीं करने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।


