अमृतसर | रानी का बाग के मुख्य मार्ग पर कूड़े का ढेर स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है। हैरानी की बात यह है कि इस क्षेत्र में तीन कौंसलर, विराट देवगन (आप), विकास सोनी (कांग्रेस) और नीतू टांगरी (निर्दलीय) प्रतिदिन आते-जाते हैं, फिर भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विराट देवगन का कॉलेज, विकास सोनी का कार्यालय और नीतू टांगरी का निवास भी इसी क्षेत्र में हैं। लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। – नरेश जोहर, निवासी रानी का बाग


