राप्रावि ढाणी नवोड़ा के राउमावि मावता में स्थानांतरण का विरोध

राप्रावि का स्थानांतरण निरस्त करवाने के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। पचलंगी | मावता की ढाणी नवोड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय को मावता के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थानांतरण के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार को कैलाश सैनी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। हेमंत कुलश्रेष्ठ ने बताया कि राप्रावि ढाणी नवोड़ा में आसपास की कई ढाणियों के बच्चे पढ़ने आते हैं। दूसरी जगह स्थानांतरित होने से बच्चों को इतनी दूर स्कूल भेजने में परेशानी होगी। अभिभावकों का कहना है इन ढाणियों से राउमावि मावता करीब 3 से 5 किलोमीटर दूर है। सरकार व शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यालय को राउमावि मावता में स्थानांतरित किए जाना गलत है। इससे यहां अध्ययनरत बच्चों का साल खराब होगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार व शिक्षा विभाग की होगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि स्कूल का स्थानांतरण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने सरकार व शिक्षा विभाग से राप्रावि का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो लोगों को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। भोमाराम सैनी, लालचंद, रामेश्वर लाल, फूलचंद, तेजपाल, श्रवणी देवी, मदनलाल, केदारमल, भींवाराम, अनुराग, हरीश, महेंद्र, मंगलसिंह शेखावत, नानूराम, ताराचंद, मथुरा प्रसाद आदि शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *