रामकृपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के चेयरमैन रामकृपाल सिंह (87) का रविवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। पटना के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे मूल रूप से बेगूसराय के रामदिरी गांव के थे और रांची में चेशायर होम रोड में भी उनका आवास है। उन्होंने 1973 में कंस्ट्रक्शन कारोबार में कदम रखा। 2003 में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाई।


