रामगंजमंडी में आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की कथा:100 बीघा में कथा पंडाल और 400 बीघा में होगी वाहन पार्किंग, पंद्रह लाख लोगों के हिसाब से व्यवस्था

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की 23 जनवरी से 25 जनवरी तक रामगंज मंडी के रीको औद्योगिक क्षेत्र फतेहपुर में आयोजित होगी। बाबा बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री की रामगंज मंडी में आयोजित होने वाली श्री राम कथा के लिए कुछ दिनों पूर्व कार्यकर्ताओं से सभा स्थल पर सेवा देने के लिए ऑनलाइन पंजीयन का ऐप शुरू किया गया था। इस ऐप के जरिये अभी तक 3100 से अधिक लोगों ने कथा पंडाल में सेवा देने के लिए अपना पंजीयन कराया है। मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि कथा के लिए 100 बीघा में कथा पंडाल और 400 बीघा में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दिलावर ने कहा की सबसे बड़ी व्यवस्था वाहनों की पार्किंग, आवागमन के सुगम रास्ते,श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था तथा बिजली पानी की व्यवस्था है। मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि कथा स्थल पर 22 से लेकर 25 जनवरी तक पुलिस थाना सक्रिय किया जाएगा, अलग से यह थाना स्थापित किया जाएगा। साथ ही कथा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं और सुरक्षा के लिए 500 जवान अतिरिक्त तैनात किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि जहां भीड़ ज्यादा होती है वहां पर वस्तुएं खो जाने और चोरी चकारी जैसी शिकायतें आती है, इसके लिए भी पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं। कथा स्थल पर दोनों पारियों में 10-10 डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। कथा स्थल के भंडारे में किसी भी प्रकार के डिस्पोजल आइटम और प्लास्टिक प्लास्टिक से बने ग्लासों का उपयोग नहीं किया जाएगा। कथा के एक दिन पूर्व 22 जनवरी को दोपहर एक बजे बजे रामगंज मंडी नगर के प्रमुख मार्ग से होकर कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में 21000 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। महिलाओं को कलश बागेश्वर धाम सरकार की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे जिन्हें महिलाएं कलश यात्रा के बाद अपने साथ घर ले जा सकेंगी। मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि 22 जनवरी के दिन ही अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर में प्रभु श्री राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इस ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए 22 जनवरी को कलश यात्रा के बाद सभी महिलाएं दीपोत्सव मनाएंगे तथा कलश यात्रा में शामिल 21000 महिलाएं एक साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभु राम की आरती करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *