रामगढ़ उपकारा में 249 बंदियों की स्वास्थ्य जांच

रामगढ़ | झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एस एन प्रसाद के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे के मार्गदर्शन में रविवार को उपकारा रामगढ़ में विधिक जागरूकता और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित जागरूकता शिविर में उपकारा में बंद कैदियों को विधिक संबंधी जानकारी दी गई। उन्हें एलएडीसी (लीगल एड डिफेंस काउंसिल) योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी गयी। साथ ही जांच शिविर के दौरान 249 बंदियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। जिसमें 14 महिलाएं व 235 पुरुष बंदियों के स्वास्थ्य की जांच के बाद दवाइयों का वितरण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *