रामगढ़ टाइगर रिजर्व के सॉफ्ट एनक्लोज़र से बाहर निकली टाइग्रेस:NTCA प्रोटोकॉल के तहत रिलीज किया गया,MP पेंच टाइगर रिजर्व से लाई गई टाइग्रेस PN-224

बूंदी के रामगढ़ टाइगर रिजर्व में हाल ही में मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व से लाई गई टाइग्रेस PN-224 को जंगल में रिलीज किया गया। यह प्रक्रिया बजालिया सॉफ्ट रिलीज एनक्लोज़र से पूरी की गई। टाइग्रेस सॉफ्ट एंक्लोजर से जंगल में रिलीज टाइग्रेस PN-224 को 22 दिसंबर की सुबह से सॉफ्ट रिलीज एनक्लोज़र में रखा गया था। इसके बाद 27 दिसंबर को शाम 4:45 पर एनक्लोज़र के गेट खोले गए।टाइग्रेस ने 28 दिसंबर की सुबह साढ़े तीन बजे बाहर निकलकर जंगल में प्रवेश किया, टाइग्रेस पूरी तरह से स्वस्थ है। वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में किया रिलीज रिलीज वरिष्ठ वन अधिकारियों की मौजूदगी में, विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों, फील्ड बायोलॉजिस्ट और प्रशिक्षित फ्रंटलाइन स्टाफ की निगरानी में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के तय प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी की गई। टाइग्रेस की 24 घंटे की जाएगी मॉनिटरिंग रिलीज के बाद टाइग्रेस PN-224 की गतिविधियों, स्वास्थ्य और जंगल में रहने, रेडियो टेलीमेट्री, फील्ड ट्रैकिंग और 24×7 निगरानी रखी जाएगी। सॉफ्ट एंक्लोजर में कर चुकी शिकार टाइगर ने मंगलवार को सॉफ्ट एंक्लोजर में शिकार भी किया। राजस्थान में बाघों की नस्ल बदलने के लिए पहली बार मध्य प्रदेश से 21 दिसंबर की रात बाघिन को लाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *