रामगढ़ में चोरी का खुलासा, लाखों के जेवर बरामद:बोकारो से आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख से अधिक कैश भी मिला

रामगढ़ पुलिस ने एक बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लाखों रुपए के जेवरात और नगदी बरामद की है। यह मामला रामगढ़ के मनोज कुमार साव के घर से 12 लाख रुपए नगद और सोने-चांदी के जेवरात की चोरी से जुड़ा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ के एसपी अजय कुमार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए इस मामले में कार्रवाई की। दुन्दीबाग बाजार स्थित एक झोपड़पट्टी से पकड़ा गया अनुसंधान के आधार पर, पुलिस ने इस कांड के प्राथमिक अभियुक्त शनि करमाली उर्फ शनि लोहरा (24) को गिरफ्तार किया। शनि करमाली छोटेलाल लोहारा का पुत्र है और जेल मोड़, बिरसा चौक, रामगढ़ का निवासी है। उसे बोकारो जिले के दुन्दीबाग बाजार स्थित एक झोपड़पट्टी से पकड़ा गया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए रुपए और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए। शनि करमाली ने चोरी के कुछ सामान बोकारो ले जाकर छिपा दिए थे, जबकि कुछ अपने घर में रखे हुए थे। बरामद सामानों में 4,12,350/- रुपए नकद, 4 सोने की कानबाली, 1 जोड़ी सोने का झुमका, 1 सोने का मांगटीका, 1 सोने का नथिया, 2 चांदी के लॉकेट, 1 चांदी का चेन, 2 जोड़ी चांदी की बिछिया और एक POCO कंपनी का मोबाइल शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *